फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकड़ी फाजलपुर के युवक की नौगावां सादात में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के युवक की नौगावां सादात में हत्या
विज्ञापन


युवक का शव धनौरा मार्ग पर पीपली घोषी गांव के जंगल में मिला
राहगीरों की ओर से दी गई हादसे में मौत की खबर पर पहुंची थी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात/अमरोहा।
मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर गांव के युवक की नौगावां सादात थाना क्षेत्र में लाकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह धनौरा मार्ग पर पीपली घोषी गांव के पास मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास में उसकी बाइक सुरक्षित खड़ी मिली। युवक बृहस्पतिवार की शाम सात बजे घर से कह कर निकला था कि काम से जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर गांव निवासी किसान हेम सिंह के 32 वर्षीय बेटे शैलेष कुमार की बृहस्पतिवार की शाम बाइक लेकर ये कह कर घर से निकला था कि वह किसी काम से जा रहा है। हत्यारों ने उसकी हत्या कर शव नौगावां सादात थाना क्षेत्र में धनौरा मार्ग पर पीपली घोषी गांव के निकट सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। शव के पास ही उसकी बाइक सुरक्षित खड़ी मिली। सिर पर गंभीर चोट का निशान था। देर रात राहगीरों की नजर पड़ी तो मूढ़ा खेड़ा चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक की जेब में मिले कागजों से शिनाख्त कर शव मोर्चरी पर रखवाया। परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। वहीं परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। परिजनों का कहना है कि शैलेष टेंपो चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिता किसान हैं।
विज्ञापन


अभी लौट कर आने को कह कर निकला था शैलेष
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर गांव निवासी किसान हेम सिंह का 32 वर्षीय बेटा शैलेष कुमार बृहस्पतिवार की शाम सात बजे घर से यह कह कर निकला था कि काम से जा रहा है। अभी लौट कर आ जाएगा। मगर परिजनों को क्या पता था कि वह घर से हमेशा के लिए जुदा हो रहा है। जल्दी कह कर जाने वाले लाड़ले की लाश आएगी। मोर्चरी पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नहीं थम रहीं वारदात
नौगावां सादात थाना क्षेत्र अपराधियों के निशाने पर है। हत्या, चोरी, लूट, डकैती की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिन दहाड़े कुमुखिया चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर किराना व्यापारी के साथ लूटपाट की गई। मगर पुलिस के लिए राहत की बात यह रही कि खुलासा कर दिया गया। मगर थाना क्षेत्र में हुई हत्याओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


हत्या की घटनाएं जिनका नहीं हुआ खुलासा
-27 जनवरी जमना खास के अरविंद त्यागी की हत्या का पुलिस साढ़े चार महीने बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
- 25 मई की रात ई-रिक्शा चालक फाजिल की हत्या करके शव धनौरा मार्ग पर पंजू सराय के जंगल में फेंक दिया गया। 20 दिन बाद भी पुलिस को हत्यारों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें