हीमपुरदीपा। थाना क्षेत्र के छाछरी मोड़ पर दो रोटी वाले बाबा का आश्रम है। क्षेत्र के लोग बाबा को दो रोटी वाले बाबा के नाम से जानते है। बाब ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाइक सवार दो युवक उनके आश्रम में आए और आधार कार्ड लेकर पीओएस मशीन से उनके खाते से 10 हजार और आठ हजार की रकम निकाल ली। खाते में रकम जमा कराने के दौरान उन्हें इसकी जानकारी हुई। बाबा ने बताया कि यह रकम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेकर इकट्ठा की गई थी। बाबा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।