फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मासूम व किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा पुलिस ने दूसरे संप्रदाय की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पांच हजार के इनामी व नजीबाबाद पुलिस ने दस साल की मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला संगीत से लौट रही किशोरी को गांव का ही सद्दाम व दिलदार अंसारी पकड़कर स्कूल में ले गए। किशोरी के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने सद्दाम को दबोच लिया। वहीं, दिलदार पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने दिलदार पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं, पुलिस ने सहसपुर चौक से दिलदार को भी दबोच लिया। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पास्को एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है। उधर, नजीबाबाद क्षेत्र के एक कस्बे में मंगलवार को महमूद ने दस साल की एक बालिका को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका बदहवास हालत में परिजनों को मिली। इस मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी महमूद को दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें