पुलिस से भुगतान दिलाने की गुहार
बिजनौर। गांव बरूकी निवासी शमशाद ने पत्र में बताया कि उसने अगस्त 2013 को जनशक्ति मल्टीस्टेट मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी में एक लाख रुपये की एफडी पांच साल छह माह के लिए कराई थी। उसने अपनी एफडी पर अगस्त 2015 को 60 हजार रुपये का लोन लिया था। लोन में से 49500 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद भी उस पर लेट फीस लगा दी गई। वह भुगतान लेने के लिए गया तो प्रबंधक ने पैसे नहीं दिए। उससे गाली गलौच कर कार्यालय से निकाल दिया गया। शमशाद ने उसके रुपये वापस कराने व मामले में कार्रवाई की मांग की है।