फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में फंसा नौकरी करने गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस में फंसा नौकरी पर गया युवक
विज्ञापन

अफजलगढ़। एजेंट की धोखाधड़ी के चलते नौकरी पर युवक रूस में फंस गया। परिजन बेटा बुलाने के लिए भटक रहे हैं। पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। एजेंट ने भी वापस बुलाने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए। एजेंट परिवार को धमका रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर युवक को बुलाने की गुहार लगाई है। गांव चकफेरी निवासी ताराचंद पुत्र रोहिताश्व सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात माह पहले गांव मेघपुर निवासी एक एजेंट ने उसके छोटे भाई दीपक सागर को रूस भेेजा। रूस भेजने के लिए एजेंट ने उनके परिवार से तीन लाख लिए थे। 50 हजार रुपए भारतीय करेंसी की बात कही थी। तब से उसके भाई को रूस में कोई काम नहीं मिला। जब एजेंट पर भाई को वापस स्वदेश बुलाने का दबाव बनाया तो वह गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित ने अपने भाई की जानमाल का खतरा बताते उसे वापस बुलाने की गुहार लगाई है। उधर कोतवाल आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपी एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें