फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट के निकाह करके रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अम्हेड़ा में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

हल्दौर(बिजनौर)। पुलिस ने बिना पासपोर्ट के गांव अम्हेड़ा में निकाह करके रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला करीब 15 साल से निकाह करके रह रही थी। महिला के पति ने उसे घुमाने के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया तो मामले का पता चला। बांग्लादेशी महिला चुनावों में वोट भी डाल चुकी है। पुलिस व एलाआईयू की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा निवासी शमशाद अंसारी ने अपने, पत्नी शमशीदा व बेटी-बेटे के पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। पुलिस ने पासपोर्ट बनाने के लिए जांच की तो पता चला कि शमशाद की पत्नी शमशीदा बांग्लादेश की रहने वाली है। वह बिना पासपोर्ट के करीब 15 साल से शमशाद से निकाह करके गांव में रह रही है। उसके दस साल की एक बेटी व आठ साल का एक बेटा है। सोमवार को पुलिस ने शमशीदा को गिरफ्तार कर लिया। शमशीदा के खिलाफ धोखाधड़ी व देश में अवैध तरीके से रहने की धारा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में पता चला कि महिला के आधार कार्ड, वोटर कार्ड बने हुए हैं। वह चुनाव में वोट भी डाल चुकी है। पुलिस को जांच में पता चला कि शमशाद अपने परिवार को रिश्तेदारी में घूमाने के लिए बांग्लादेश ले जाना चाहता है। वहीं बांग्लादेशी महिला के मिलने की सूचना पर एलआईयू की टीम भी थाने पहुंची। जांच में पता चला कि शमशाद पश्चिम बंगाल में काम करता था, वहीं उसकी मुलाकात शमशीदा से हुई और दोनों ने निकाह कर लिया। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि शमशीदा बिना पासपोर्ट के भारत में कैसे आई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि शमशीदा के बांग्लादेशी होने का पता चला है। वह बिना पासपोर्ट के रह रही थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें