फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में अजान व नमाज से दो पक्षो में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे में नमाज से दो पक्षों में तनाव
विज्ञापन

स्योहारा। मदरसे में अजान देने और नमाज पढ़ने को लेकर गांव में दो समुदाय में तनाव है। एसडीएम ने दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अग्रिम आदेश तक मदरसे में अजान न देने तथा नमाज न पढ़ने को कहा है।
विज्ञापन

गांव सिपाहियोवाला में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काफी समय पहले एक मदरसे का निर्माण किया था। जिसमें अजान देने और नमाज पढ़ने को लेकर गांव के हिंदू समुदाय को एतराज था। जिस पर 2013 में दोनों समुदाय के लोगों में फैसला हुआ था कि मदरसे में अजान और नमाज नहीं होगी। इस मदरसे की मान्यता 30 अप्रैल 2018 तक थी। इसके बाद से इस मदरसे को मान्यता नहीं मिली। गांव के हिंदुओं का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग मदरसे की आड़ में यहां अजान और नमाज अदा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत डीएम से की थी। मंगलवार शाम एसडीएम कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों के तथ्यों को सुना। इसके बाद एसडीएम ने गांव जाकर मौके का मुआयना किया और दोनों पक्षों से आपसी सहमति से मामले के निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति नहीं होने पर विधिवत जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी नई परंपरा को शुरू नहीं किया जाएगा। क़ानून व्यवस्था को किसी भी तरफ भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम पक्ष को अग्रिम आदेश तक मदरसे में अजान व नमाज अदा को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें