फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने आभूषणों से भरा डिब्बा उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। सर्राफा की दुकान पर चांदी का सिक्का व सोने के ताबीज खरीदने आए एक ठग ने दुकान में रखे 38 ग्राम सोने के आभूषण से भरे डिब्बा को चोरी कर लिए और फरार हो गया। सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार की दोपहर थाना पहुंचकर मामले की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मानकचंद में जितेन्द्र वर्मा की सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। मंगलवार की शाम दुकान पर जितेंद्र वर्मा का बेटा पारस वर्मा बैठा था। इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और चांदी का सिक्का और सोने के आभूषण खरीदने की बात करने लगा। उसे चांदी का सिक्का व सोने के आभूषण दिखाए युवक ने चांदी का सिक्का पसंद किया और पारस वर्मा को सिक्के का भुगतान देने लगा, इसी दौरान युवक ने मौका पाकर उसकी दुकान के काउंटर पर रखा आभूषण का डिब्बा चोरी कर लिया और फरार हो गया डिब्बे में करीब 38 ग्राम सोने के आभूषण थे। दुकान से आभूषण से भरा डिब्बा गायब मिलने पर दुकान स्वामी के होश उड़ गए। देर रात तक दुकानदार ने एक अन्य दुकान से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली। उसमें चोर साफ दिखाई दिया। सीसी कैमरे की फुटेज लेकर बुधवार की दोपहर दर्जनों स्वर्णकार राजेश अग्रवाल, डॉ. राकेश थापन, पवन मित्तल, दीपक अग्रवाल, सोनू, राजेश अग्रवाल थाना प्रभारी से मिले और मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। चोर की पहचान कराकर उसकी तलाश कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें