रकम लेकर नहीं किया बैनामा, पीटकर घायल किया
बिजनौर। नहटौर के मोहल्ला हज्जरमरन निवासी हामिद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि चांदपुर निवासी इरशाद, उनके पुत्र शब्बू ने बिजनौर में गंज रोड पर जन्नत एनक्लेव कॉलोनी काटी थी। कॉलोनी को स्वीकृत बताकर सड़के पक्की देने का वादा किया था। एक प्लाट हामिद ने भी ले लिया। प्लाट के पूरे रुपये भी इरशाद को दिए थे। इसके बाद भी इरशाद ने न तो रुपये वापस दिए और न ही प्लाट का बैनामा किया। कॉलोनी में सड़क भी पक्की नहीं बनवाई। कॉलोनी को स्वीकृत भी नहीं कराया गया। इरशाद से बैनामा कराने को कहा तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर इस मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।