पुलिस ने 60 किलो मांस बरामद किया
नहटौर। पुलिस ने मोहल्ला नेजोसराय में छापा मारकर फईम अहमद के मकान की छत से करीब साठ किलो मीट और तौलने के यंत्र बरामद किए। पुलिस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्लेवासी छतों पर खड़े होकर पुलिस कार्रवाई को देखते रहे। पुलिस ने फईम आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पशु चिकित्साधिकारी धामपुर अनिल शर्मा ने थाने पहुंचकर मीट का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा। पुलिस ने दो दिन पूर्व भी इसी मोहल्ले में छापा मारकर डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित पशु का मीट बरामद किया था।