फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हथाई शेख में गौकशी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने गांव हथाई शेख से गोकशी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों से तीन छुरी, एक कुल्हाड़ी व 50 किलो मांस बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब साढे़ आठ बजे गांव हथाई शेख में जब राशिद उर्फ बब्बन के घर पर छापा मारा, तो वहां पर कई लोग गोकशी करते पाए गए। पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए। फरार होने वालों में गांव नींदडू निवासी शकील , शहाबुद्दीन, गांव हथाई शेख निवासी फैजान व राशिद उर्फ बब्बन शामिल है। पुलिस को गांव रेहड़ निवासी शमीम व इसी गांव के अब्दुल मजीद को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने इस दौरान मौके से तीन छुरी, एक कुुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने 50 किलो मांस भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपियों ने बताया कि जो असली आरोपी थे। वह तो फरार हो गए। आरोपियों ने यह भी बताया कि गांव में आए दिन गोकशी होती रहती है। पुलिस ने मांस का सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजने की बात कही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें