बढ़ापुर। एक महिला ने पुलिस में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ 23 अप्रैल को गांव के समीप गेहूं की कटाई करने के लिए गई थी। यहां एक दूसरे समुदाय के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बुरी नियत से बाग में खींचने कर छेड़छाड़ की थी। बताया था कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। आरोपी से उसका परिवार डरा हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी जावेद निवासी ग्राम छायली के विरुद्ध छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।