फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को खूब दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पिलाना निवासी रामानंद शर्मा और उसके गांव का ही साथी मनोज कुमार सैनी मंगलवार की दोपहर गांव ताहरपुर के निकट जंगल में शराब पी रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों में शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान रामानंद शर्मा ने डायल 100 और थाना पुलिस को फोन पर अपने साथ बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूटने और बदमाशों के जंगल में ही छिपे होने की सूचना दे दी। डायल 100, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल पर लूट सूचना देने वाले नंबर पर कॉल की तो वहां मौजूद एक व्यक्ति के फोन पर रिंग जाते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की और जांच में लूट का मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें