फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू रक्षा सेना के मंडलीय संयोजक को भूमाफियाओं से जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू रक्षा सेना के मंडलीय संयोजक को जान का खतरा
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला वीरथला निवासी हिंदू रक्षा सेना के मंडलीय संयोजक अमित रस्तौगी ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया कि उनके संगठन ने कुछ समय पूर्व नगर और थाना क्षेत्र के प्रापर्टी डीलरों और भू माफिया के खिलाफ कृषि योग्य भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद कॉलोनाइजरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। एक कालोनाइजर झूठा मुकदमा भी लिखवाने की कोशिश कर चुका है। उक्त कालोनाइजर के परिवार का सदस्य संगठन द्वारा गो हत्यारों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जेल भी जा चुका है। दो दिन पहले नींदडू में भी भूमाफिया के खिलाफ आवाज उठाने पर एक व्यक्ति की गाली मारकर हत्या कर दी गई। उसने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। उधर एसओ पंकज तोमर का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें