फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजीपी विरोधी बोर्ड के समर्थन में जाट समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया में हुई बैठक में जाट समाज के युवाओं ने दिल्ली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए गांव-गांव लग रहे भाजपा विरोधी बोर्डों का समर्थन किया। बैठक में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए कम है। आकाश चौधरी ने कहा कि घटना देश को शर्मसार करने वाली है। अपने हक की आवाज उठाने वाले किसानों और युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। जोकि भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया है। इससे किसान और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक गांवों में भाजपा की नो इंट्री के बोर्ड लगवाने का आह्वान किया। कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार को किसान उखाड़ फेंकेंगे। संचालन राजीव कुमार ने किया। बैठक में हर्ष चौधरी, रोहित कुमार, कुशल चौधरी, राहुल चौधरी, अंकित चौधरी, अंकुर चौधरी, प्रदीप चौधरी, आदित्य चौधरी, अनिकेत सिंह, दिग्विजय चौधरी, वंश चौधरी, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें