हीमपुर दीपा। विकास खंड हल्दौर के गांव पुट्ठा में बुधवार की रात गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने कक्षों के ताले तोड़कर वहां रखे मिड डे मील पकाने के बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा, भगौने, कुकर, बाल्टी, परात, गिलास, प्लेट, कनस्तर, चमचे, डिब्बे समेत 750 रुपये की नगदी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह को दी। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। प्रधानाचार्य के मुताबिक बृहस्पतिवार को बच्चों को मिड डे मील का भोजन नहीं दिया जा सका।