धामपुर। कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को वारंटी को गिरफ्तार कर चालान किया। बताया गया कि आरोपी नूरपुर थाने के गांव चांगीपुर पुरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र हीरालाल शर्मा एक लूट के मामले में फरार था। कोर्ट में चल रहे केस से वह फरार चल रहा था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को चालान किया।