ग्राम प्रधान फायरिंग, दो घायल
हल्दौर। ग्राम कान्हा नंगला में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गनीमत रही कि प्रधान इस हमले में बाल-बाल बच गए। जबकि प्रधान के भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्र के गांव कान्हा नंगला निवासी ग्राम प्रधान परवेंद्र सिंह का अपने पड़ोसी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें ग्राम प्रधान परवेंद्र बाल-बाल बच गए। हालांकि चाकू लगने से उनका छोटा भाई कुलमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा। पीड़ित पक्ष की ओर से राहुल, गौरव, रजत और नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।