रूखालू। संभल के सिंहपुर फतेहपुर शिवतेरस मेले में गई महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गई।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूद्रपुर निवासी समरपाल की पत्नी प्रीति बृहस्पतिवार को अपने मायके तरारा से शिवतेरस देखने संभल के सिंहपुर फतेहपुर स्थित शिव मंदिर पर गई थी। मेले में घूमते समय उनके गले में पड़ी सोने की चेन अचानक गायब हो गई। गले से सोने की चैन गायब देख उनके होश उड़ गए। इधर-उधर तलाश किया। लेकिन चैन का कोई पता नहीं चला। बदहवास महिला मायके लौट आई है।