विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पकड़ी
नूरपुर। विजिलेंस की टीम ने गांव सैदपुर एवं गोहावर में छापेमारी कर कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। उपखंड अधिकारी की ओर से बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने गांव गोहावर एवं सैदपुर में कई घरों एवं प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान कई स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने मौके की वीडियोग्राफी कराकर अवैध रूप से डाले गए बिजली केबलों को उतारकर कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसडीओ नूरपुर आशीष कुमार अग्रवाल की ओर से गांव गोहावर निवासी जगदीश सिंह, पवन गुप्ता, पुुरुषोत्तम शरण गुप्ता, संजीव, राजीव, सोमपाल, महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, रहीस अहमद, नईम अहमद, कुलदीप पूठिया, करन सिंह एवं सैदपुर निवासी राजकुमार और मोना देवी के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई है। टीम में एसडीओ आशीष अग्रवाल, पर्वतन दल के अवर अभियंता मनोज कुशवाहा, अवर अभियंता, बृजलाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विजिलेंस के इंस्पेक्टर अजय कुमार, दरोगा राजपाल सिंह, आदि शामिल रहे।