पशु कटान के प्रयास में दो पकड़े
नगीना। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नगीना-बुंदकी मार्ग स्थित तिराहे पर एक आम के बाग में छापा मारकर एक बैल और एक गाय को बांध कर काटने को कोशिश कर रहे दो लोगों को मौके पर दबोच लिया। उनके आधा दर्जन साथी पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों में से एक थाना बढ़ापुर के गांव नूरपुर निवासी मंगते और दूसरा नगीना के मौहल्ला लुहारी सराय निवासी जाहिद है। दोनों आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। बरामद गाय व बैल को स्थानीय गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।