फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपति से सोने के कुंडल व 13 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव खासपुरा के जंगल में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक दंपति से सोने के कुंडल लूट लिए ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना नूरपुर के गांव कमला निवासी गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी कविता व बच्चों संग बाइक से अपनी ससुराल गांव बिडार से लौट रहे थे। नूरपुर-बिजनौर मार्ग पर गांव खासपुरा के जंगल में उन्हे दो बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और तमंचों के बल पर जबरन लूटपाट शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति को पीटना शुरू कर दिया। दंपति ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में किसान मौके पर दौड़ पड़े। उन्हें आता देख बदमाश मौके से फरार हो गया। किसानों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और उनकी क्षेत्र में तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पीड़ितों के अनुसार बदमाश उनसे सोने के कुंडल व 15 हजार छीनकर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें