फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आदर्शनगर की पॉश कालोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शक के आधार पर नामजद आरोपियों सहित कई अन्य लोगों से भी हत्याकांड के बारे में पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्शनगर की घनी आबादी के बीच सास और बहू को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारने वाले सही हत्यारोपियों तक पहुंचना नजीबाबाद पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। प्रभारी बीडीओ रहे स्वर्गीय करन सिंह यादव की पत्नी अनुराधा, पुत्रवधू प्रिया की बदमाशों ने छह सितंबर को दोपहर घर में ही निर्मम हत्या कर दी थी। उस समय करन सिंह का पुत्र योगेश यादव किसी काम से नूरपुर गया हुआ था। योगेेश ने अपनी पूर्व पत्नी खुशबू, साले, ससुर और सास को शक के आधार पर नामजद किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ शक के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों सहित कुछ अन्य लोगों से भी हत्या के सही खुलासे के लिए पूछताछ करने के लिए एसपी के निर्देश पर टीमें गठित की हैं।
सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी एवं विवेचनाधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में टीम योगेश की पूर्व पत्नी और परिजनों की तलाश में सहारनपुर गई है। पुलिस ने योगेश के निकट परिचितों तथा अन्य लोगों से भी सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बारे में छानबीन करना शुरू कर दी है। एसओजी को भी दोहरे हत्याकांड के खुलासे में लगाया गया है। उधर, योगेश अपनी मां अनुराधा और पत्नी प्रिया के शवों के अंतिम संस्कार के बाद से अपने पैतृक गांव खेड़का, नौगांवा सादात में रुका हुआ है। आदर्शनगर में योगेश के मकान पर ताला लटका हुआ है। पुलिस टीम खेड़का गांव जाकर भी घटना के बारे में परिजनों से संपर्क साधेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें