धामपुर (ब्यूरो)। पूर्ति विभाग ने कालाबाजारी की आशंका के चलते नगीना मार्ग से एक गेहूं से लदी ट्राली को कब्जे में लिया है। पूर्ति अधिकारी महेश गौतम का कहना है कि गेहूं किसानों का प्रतीत हो रहा है। किसानों से किसान बही मांगी जा रही है। रविवार को ट्राली ओम फार्म हाउस के पास खराब हो गई थी। दूसरी ट्राली में गेहूं लादा जा रहा था। पूर्ति विभाग को राशन वितरण का गेहूं होने की सूचना दी गई थी। संदेह के आधार पर ट्राली को कब्जे में लिया। जांच में अफजलगढ़ के व्यापारी ने अपना गेहूं होने की बात स्वीकार की है। जो नगीना मंडी बेचने के लिए जा रहे थे।