फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा हाथी की झूठी सूचना पर पुलिस को सारी रात दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर से बचने के लिए दे दी लूट की सूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)।
गाड़ी के फाइनेंसर से पीछा छुड़ाने के लिए एक व्यक्ति ने लूट की झूठी सूचना दे दी। सारी रात दौड़ती रही पुलिस को बाद में हकीकत का पता चला तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने छोटा हाथी लूट लिया है। चालक को मारपीट कर वे हाथ बांधकर खेत में डाल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को ताहिर पुत्र शाहिद निवासी दौलतपुर थाना नूरपुर खेत में बंधा पड़ा मिला। ताहिर ने कहा कि कि वह घर से अपना छोटा हाथी लेकर मकसूदपुर के रास्ते से होकर सहसपुर जा रहा था। करीब साढ़े दस बजे मेवानवादा बिजलीघर के पास पीछे से तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर छोटे हाथी को रुकवा लिया और उसे मारपीट कर हाथ बांधकर खेत में डाल दिया। इसके बाद बदमाश छोटा हाथी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बदमाशों की तलाश में सारी रात भटकती रहा। ताहिर के घर जाने पर पता चला कि छोटा हाथी तो वह तीन महीने पहले ही बेच चुका है। बाद में पूछताछ में ताहिर ने बताया कि गाड़ी के फाइनेंसर से बचने के लिए उसने यह नाटक रचा था। थानेदार धर्मपाल सिंह के मुताबिक, ताहिर पर नूरपुर थाने में चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें