समारोह में न करें हर्ष फायरिंग
मंडावर। चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ उनसे संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई। ग्राम मिर्जापुर में चौहान धर्मशाला में चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष देशराज सिंह तथा सदस्यों केशव सिंह, लक्ष्मीचंद, जगदीश, सुखलाल, हरपाल, प्रेमसिंह, नेपाल सिंह, महावीर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य संगठन को मजबूत बनाने तथा बारात में केवल 50 बाराती ही लेकर जाएं और किसी भी समारोह में हर्ष फायरिंग न करें। बल्कि इन कार्यों पर होने वाले पैसों को गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए खर्च करें। ठाकुर बलवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र सिंह चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हरदम सिंह चौहान, वेदपाल सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रकम सिंह चौहान आदि रहे।