फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक वीडियो वायरल, पाडला में पुलिसबल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

किरतपुर। क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवक ने एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। आरोपी गांव से फरार है।
विज्ञापन

रविवार को एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। युवक वीडियो में धार्मिक भावनाओं को भड़का रहा है और जाति विशेष के लोगों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वीडियो में युवक जाति विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वीडियो वायरल के विरोध में ग्रामीण एकजुट होकर ग्राम प्रधान के साथ थाने गए और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हलका इंचार्ज संदीप पंवार ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक गांव का ही बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें