फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन गिरने से आठ बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

धामपुर। एचटी लाइन गिरने से किसान की आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की है। स्योहारा चुंगी निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र बाबूराम ने विद्युत निगम के एक्सईएन से की शिकायत में आरोप लगाया कि एचटी लाइन टूटकर गिरने से उसकी खेत में खड़ी गन्ने की आठ बीघा फसल जल गई। किसान को गन्ना जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। किसानों का आरोप है कि आए दिन विद्युत के तार टूटकर फसलों पर गिरते रहते हैं। हर साल किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होता है। लेकिन विद्युत निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। आरोप है कि फसलों के नुकसान का किसानों को मुआवजा तक नहीं मिलता है। उन्होंने निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें