फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी की 25 बीघा जमीन खाली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शासन तालाबों पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त हो गया है। नदी की 25 बीघा जमीन खाली कराई गई है। साथ ही अवैध तरीके से पाटकर समतल किए गए तालाबों की खुदाई की कवायद शुरू कर दी है। राजस्व विभाग की टीम ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 25 कब्जे हटवाकर खुदाई का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार के अनुसार ब्लॉक के गावों में लोगों ने 25 तालाब को पाटकर अवैध कब्जे कर लिए थे। लोगों ने इन पर निर्माण शुरू कर दिए। राजस्व टीम ने तालाबों को कब्जा मुक्त करा दिया है। बीडीओ को तालाबों की खुदाई कराने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। टीम ने ब्लॉक के उलखपुर गांव में अवैध तरीका से कब्जाई नदी की 25 बीघा जमीन को भी शुक्रवार को खाली करा दिया है। जमीन पर लोगों ने गन्ना बो लिया था। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराई जा रही है। तहसीलदार के अनुसार तहसील क्षेत्र मे 107 हेक्टेयर से अधिक रकबा से अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए हैं। मामले में तीन एफआईआर हुई हैं। 68 लोगों के खिलाफ राजस्व अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किए हैं। तहसीलदार ने कहा कि कब्जा हटाओ अभियान जारी रहेगा। प्रशासन का फोकस तालाबों से अवैध कब्जे हटाने पर है। राजस्व टीम गांव गांव जाकर अवैध कब्जे चिह्नित करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें