चांदपुर । फीना चौक के पास बस की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला सरायरफी हाशमी पैट्रोल पम्प के पास रहने वाले मोहम्मद गुलफाम का 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शारिक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब पांच बजे उसका पुत्र अपने मित्र के साथ कहीं जा रहा था। डा.खूब सिंह के अस्पताल के पास तेज गति से आ रही बस ने उसके पुत्र को टक्कर मार दी। घटना के समय उसका पुत्र सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा था। बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। बस टक्कर मारने के बाद तेज गति से चली गई। बस का पीछा किया लेकिन बस का कहीं पता नहीं लगा।