फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। सिलेंडर लीक होने से लगी आग से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुुलस गए। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिल्कियान निवासी चंद्रपाल सैनी की पत्नी रुक्मिणी रविवार रात खाना बनाने के लिए रसोई में गई थी। जैसे ही रुक्मिणी ने गैस के चूल्हे में आग लगाने की कोशिश की, चिंगारी से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। आग घर में भी फैल गई। रुक्मिणी, चंद्रपाल, उनकी छह साल की बेटी काजल, चार साल का बेटा मनोज व 12 साल की दीपांशु भी आग की लपटों में आकर झुलस गए। वे जैसे तैसे घर से बाहर आए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में आग लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्लेवालों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी है। ऐहतियात के तौर पर घर के चंद्रपाल के घर के पास वाले घरों से परिवारवालों को निकाल दिया गया है। झुलसे हुए परिजनों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें