फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पत्र देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पेद्दा कांड के वादी फुरकान के नाम कोर्ट में दिए फर्जी पत्र के मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पेद्दा कांड में वादी फुरकान की ओर से कोर्ट में शपथ पत्र दिए गए थे। कहा गया था कि घटना के दौरान उन्होंने भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम, अरूण कबाड़ी व कार्तिक को उन्होंने घटना के दौरान नहीं देखा था। किसी ने कोर्ट में पत्र दे दिया कि फुरकान की ओर से फर्जी शपथ पत्र दिए गए हैं। कोर्ट ने इसकी जांच कराने को एसपी को पत्र लिखा। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट में फुरकान को तलब किया गया। फुरकान ने कोर्ट में बयान दिए कि शपथ पत्र उसका ही है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बाइक चोर को दबोच दो बाइक बरामद कीं
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को चोरी की दो बाइकों के साथ दबोचा है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान झालू मार्ग पर रेलवे फाटक के पास से हीमपुर थाने के गांव गोगली निवासी मोहन को चोरी की एक बाइक के साथ दबोच लिया। मोहन की निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद की गई। मोहन ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक बेचने के लिए उसे देवेंद्र नाम का मिस्त्री देता था। पुलिस देवेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें