फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में फरियाद लेकर आया वृद्ध हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने आया एक वृद्ध शहर कोतवाल के कक्ष में बेहोश हो गया।
विज्ञापन

एक वृद्ध ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका दामाद उसकी बेटी से मारपीट करता है। दस अगस्त को उसकी बेटी के घर पर अकेले होने पर उसके देवर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत करने के दौरान थाने में वृद्ध बेहोश हो गया। परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मियों के सख्त लहजे में बात करने के कारण वृद्ध बेहोश हुआ है। शहर कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि किसी भी पुलिसकर्मी ने किसी से भी सख्त लहजे में बात नहीं की है। एक महिला दरोगा इस मामले की जानकारी ले रही थी। ज्यादा जानकारी मांगने पर वृद्ध व उसके परिजन एसपी से मिलने की बात कहते हुए खुद ही थाने से उठकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें