रेहड़। मंगलवार को पुलिस को नवरत्न इंटर कॉलेज के भवन के पास झाड़ियों में एक नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को कब्जे में ले लिया। नवजात को देखने के लिए ग्रामीणों का मौके पर हुजूम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि किसी ने लोकलाज के डर से नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।