फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुर व देवर पर पति को मारने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर-देवर पर पति की हत्या का आरोप
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। पांच दिन पूर्व भाइयों के बीच विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पंचायत में तय रकम नहीं मिलने पर इसे लेकर दोबारा पंचायतों का दौर शुरू हो गया है। नहटौर के मोहल्ला होलीयान निवासी महिला का आरोप हैं कि मामूली विवाद को लेकर उसके देवर व ससुर ने मारपीट कर उसके पति को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों ने विवाद के दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की बात कही थी। इसे लेकर हुई पंचायत में चार लाख रुपये देना तय हुआ था। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता हैं कि महिला को तय रकम नहीं मिली। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे थाने नहीं आने दिया। आनन फानन में पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पांच दिन बाद महिला ने अपने बच्चों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें