शादी के दिन फरार हुई युवती मिली
बिजनौर। क्षेत्र के एक गांव की युवती की बरात शुक्रवार रात को आनी थी। सुबह युवती गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। इससे परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों व पुलिस ने युवती को ढूंढ़ा तो शाम को वह उनके हाथ आ गई। युवती के परिजनों ने उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी है।