अमरोहा। छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सात दिन पहले एक युवक ने साथी की मदद से युवती को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
रविवार को इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी दीपक तीन महीने पहले एक शादी समारोह में डीजे बजाने के लिए आया था। जहां उसकी मुलाकात छात्रा से हो गई। तभी दोनों ने एक दूसरे ने फोन नंबर भी शेयर कर लिए। दोनों के बीच चोरी छिपे फोन पर बात होती थी। इस बीच 16 सितंबर कर दीपक अपने साथ विनेश के साथ बाइक से अमरोहा पहुंचा और छात्रा को बहला फुसलाकर ले गए। जहां दीपक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्रा के परिजनों ने 21 सितंबर को दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।