युवकों को पुलिस ने पीटा, रोष
नजीबाबाद। आंबेडकर नगर कॉलोनी के युवकों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। युवकों का आरोप है कि कुछ ग्रामीणों के उकसाने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। समीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र से जुड़ी आंबेडकर कॉलोनी निवासी संजू और अर्जुन ने क्षेत्र के दो पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों युवकों का आरोप है कि 20 अगस्त को भंडारे के दौरान दो महिलाओं ने उनके साथ अभद्रता की थी। युवकों का कहना है कि महिलाओं और क्षेत्र के ग्रामीणों जिसमें राशन डीलर विवाद से जुड़े कुछ ग्रामीण शामिल हैं उनके उकसाने पर पुलिसकर्मी मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में युवक सीओ से मिलकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।