फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता अवरुद्घ करने पर 5 रेहड़ी धारकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता रोकने पर 5 रेहड़ी धारकों पर एफआईआर
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। उपमंडल कांगड़ा के सबसे व्यस्ततम चौक गगल में रास्ता रोकने पर पांच रेहड़ी धारकों पर एफआईआर दर्ज हुई। थाना प्रभारी गगल कुलदीप शर्मा ने बताया कि गगल में यातायात और आम रास्ते को अवरुद्ध करने पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गगल में रेहड़ी-फहड़ी धारकों को मंगलवार को चेतावनी दी थी कि वे सड़क मार्ग और आम रास्ते से अपनी रेहड़ियां हटा लें, अन्यथा उनके पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बावजूद इसके कुछ रेहड़ीधारकों ने उनकी चेतावनी पर अमल नहीं किया और बुधवार को भी सड़क किनारे ही अपनी रेहड़ियां सजा दीं। इस पर कार्रवाई करते हुए पांच रेहड़ी-फहड़ी धारकों के खिलाफ धारा 283 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें