रजबपुर। थाना क्षेत्र के गांव खाता में 19 अप्रैल को चोरी की वारदात हो गई थी। जिसके चलते अभी भी लोग में भय बना हुआ है। लोगों को अंदेशा है कि किसी और के घर भी चोरी हो सकती है। शनिवार की देर रात भी राजकुमार पुत्र मुन्नु के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया गया। आवाज होने परिवार के लोग जाग गए। इन्होंने लाइट जलाई तो कोई बाइक से भाग निकला। उधर पुलिस ने खाता में हुई चोरी के मामले मे एक संदिग्ध को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।