हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में पिछले वर्ष हुए राशन डीलर की दुकान के चुनाव को लेकर असलम और नसीम में रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते शनिवार को ईदगाह से नमाज पढ़कर लौटते समय दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़कर मारपीट में बदल गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने तहरीर पर एक पक्ष के असलम, मुस्तकीम, वाशिव, शमशाद और दूसरे पक्ष के नसीम, बसीम, समीम, यूसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों का चालान कर दिया है।