फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जहर देकर, विवाहिता ने खुद जहर खाया, दोनों की मौत

Sun, 17 Jun 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 करीब एक माह पूर्व शादी के बंधन में बंधे नवविवाहित जोड़े की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि विवाहिता किसी से फोन पर बात करती थी। पति के रोकने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार रात विवाहिता ने पति को शर्बत में जहर दे दिया। इसके बाद खुद भी खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस मामले में अब तक परिवार वालों की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार वालों ने दंपति का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भरकुईया का है। 20 वर्षीय आकाश पुत्र महेंद्र की आठ मई को कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम गजौरा निवासी अंजली से शादी हुई थी। शादी के बाद विवाहिता दो बार अपने मायके गई थी। एक सप्ताह पहले अंजली मायके से ससुराल आई थी। आकाश के पिता महेंद्र ने बताया कि अंजली किसी से मोबाइल पर बात करती थी। आकाश ने कई बार उससे पूछा था, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। शुक्रवार रात करीब दस बजे आकाश घर लौटा। तभी उसने अंजली से पानी मांगा। अंजली ने पानी की जगह उसे शर्बत में जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद कमरे में जाकर खुद भी जहर खा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी रात में करीब 11 बजे हुई जब दोनों की हालत बिगड़ी। परिजनों के पूछने पर अंजली ने पूरी बात बता दी। उन्हें बताया कि वह आकाश से शादी नहीं करना चाहती थी। मायके वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी कर दी। हालत बिगड़ती देख परिवार वाले दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह शव घर ले जाने के बाद गांव के नजदीक नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर आकाश की हालत गंभीर देखकर बरेली रेफर कर दिया गया था। वहां शनिवार दोपहर उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव घर ले जाने के बाद शाम को वहीं नदी किनाने अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। दोनों परिवार वालों ने आपस में फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में थाने पर किसी प्रकार की सूचना नहीं आई है और न ही तहरीर दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें