फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में महिला समेत चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। 25 मई की रात सिंचाई करने गए किसान की फावड़े से काटकर हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उन्हीं के करीबियों ने की थी। हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई। पुलिस महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने पांच अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली दाउद में शुक्रवार की रात खेत पर सिचाई कर रहे 60 वर्षीय किसान समरपाल की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने फावड़ा बरामद कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल की। पुलिस को शुरू से ही हत्या का राज घर में होने का शक था। जिसके चलते पुलिस ने रविवार को एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गहन पूछताछ में हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इंस्पेक्टर आरके सिंह के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें