फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। विगत तीन सितंबर को जहर देकर दिन हत्या कर दफनाई गई महिला का शव पुलिस ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, एसईआई सतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। लोगों की भारी भीड़ कब्रिस्तान में लग गई।
मोहल्ला मीठाशहीद निवासी इस्लामुदीन ने विगत 5 सितंबर को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री आयशा परवीन की 3 सितंबर की रात में मोहल्ला लोहरान निवासी सलमान और उसके पति तसलीम ने मिलकर जहर देकर हत्या कर दी है और परिजनों को बिना बताए ही उसके शव को दफना दिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिलाधिकारी द्वारा कब्र खोदने की अनुमति देने के बाद शुक्रवार को पुलिस स्लाटर हाउस के पास कब्रिस्तान पहुंची और आयशा परवीन के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई एवं रिश्तेदारों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई। प्रशासन ने वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें