फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के साथ खुशनुमा हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार की देरशाम शुरू हुई रिमझिम बारिश देर रात तक होती रही। वहीं रविवार सुबह झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हा गया। लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। वहीं छुट्टी का दिन होने पर लोगों इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाया। हालांकि इस दौरान काफी देर तक हुई बरसात से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। लेकिन इस बीच लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

दिन में ठंडी हवाओं के झोंकों ने मौसम का सुखद अहसास कराया। रविवार की शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच शीतल हवाओं ने ताजगी के अहसास साथ गर्मी से राहत दिलायी। शनिवार को हुई बारिस के बाद रविवार की सुबह को जहां-तहां जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। जबकि रविवार की सुबह को भी बारिस के कारण सड़कों पर बरसाती पानी चारों ओर फैल गया। इस बीच चौतरफ तेज हवाएं चल रही थीं।
बारिश और तेज हवाओं से बारिश की फसल गिरी
रजबपुर। रजबपुर क्षेत्र मे बारिश और तेज हवाओं ने धान की फसल को प्रभावित किया है। खेत में धान की फसल गिर गई है। शनिवार रात में चली तेज हवा और बारिश के चलते जिस धान की फसल में बाली निकल आई थी, वह फसल गिर गई, जिससे किसानों को धान की पैदावार में गिरावट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें