फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर कलां में संविदाकर्मी से की मारपीट
विज्ञापन

नगीना। एक विद्युत संविदा कर्मचारी की ओर से विद्युत लाइन जोड़ने से मना करने पर तीन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
गांव नंदपुर कलां में रविवार रात विद्युत लाइन का तार टूट गए थे। इसे ठीक करने के लिए गांव कस्बा कोटरा निवासी संविदा विद्युत कर्मचारी अमर सिंह सोमवार दोपहर जब गांव नंदपुर कलां में टूटी विद्युत लाइन को ठीक कर रहा था तो आरोप है उसी समय गांव जग्गूवाला निवासी रजत कुमार, अंशुल व राजू उसके पास पहुंचे। अपने घर की टूटी विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए साथ ले जाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। अमर सिंह ने कहा कि यहां की लाइन ठीक करने के बाद घर की भी लाइन ठीक कर देंगे। संविदाकर्मी द्वारा साथ न चलने पर तीनों ने उसके साथ गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। संविदाकर्मी ने तीनों के खिलाफ नगीना पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए हल्का दरोगा को तत्काल मौके पर भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें