फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मारकर बैग लूटा, पुलिस में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रा गांव के पास बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर सामने से मारी गोली
विज्ञापन

फोटो एक
धामपुर (बिजनौर)। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार सवेरे करीब नौ बजे नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा के पास वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर कार्यालय में कार्यरत कैशियर अफजाल अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी और नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। मृतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को घटना के आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक मूल रूप से धामपुर थाने के गांव मनकुआं कानिवासी था और पिछले काफी समय से धामपुर की नई सराय में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था।
मृतक के भाई इकबाल अहमद ने बताया कि उनका 35 वर्षीय भाई अफजाल नहटौर में पीर की चुंगी के पास स्थित वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। वह प्रतिदिन बाइक से धामपुर से अप डाउन करते थे। शुक्रवार को जब वह बाइक से नहटौर जा रहे तो रास्ते में गांव हर्रा के पास स्थित एक डिग्री कालेज के निकट बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके अफजाल को रोका और सामने से गोली दाग दी। अफजाल की मौके पर ही मौत हो गई। अभी यह पता नहीं लग सका है कि बदमाशों ने अफजाल की हत्या रंजिशन की है या फिर केवल बैग लूट के लिए मार डाला। बदमाशों ने सामने से गोली चलाई। एक के बाद एक तीन गोलियां मारी हैं। एक गोली अफजाल के सीने में और एक-एक गोली दोनों कंधों में लगी है। अफजाल के पास मौजूद बैग गायब मिला है। बताया गया है कि अफजाल विदेश से मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी के लिए काम करते थे। बैग में कैश लाना ले जाना उनकी ड्यूटी थी। बदमाशों को उनके बारे में पूरी जानकारी रही होगी। बताया गया है कि अफजाल पिछले चार साल से कंपनी के लिए काम कर रहे थे। मृतक के भाई इकबाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------------------------------
कानून व्यवस्था ठप: मूलचंद चौहान, पूर्व राज्यमंत्री
घटना का पता लगते ही प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, नसीम मृतक के परिजनों के साथ पुलिस कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से रिपोर्ट कायम कर आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व राज्यमंत्री ने इस दौरान दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है जब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। अपराधों का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है।
---------------------------------
एसपी ने भी किया घटनास्थल का दौरा
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी उमेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने जानकारी की। एसपी ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। सूूचना मिलने पर एएसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ अर्चना सिंह ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

------------------------
घटना के खुलासे को चार टीमें लगाईं: एएसपी देहात
एएसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि घटना का खुलासा करने को एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व दो पुलिस की टीमों सहित चार टीमों को लगाया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा। बताया गया कि पुलिस से नहटौर के संबंधित मनी ट्रांसफर कार्यालय ब्रांच में लूटे कैश का पता करने का प्रयास किया गया, पर लाकर की चाबी के न मिलने से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कोतवाल शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक की जेब से 12,500 रुपये बरामद हुए हैं। बैग में कितना कैश था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें