नगीना। कुख्यात बदमाश आदित्य व उसके साथी रोहित को नगीना एसीजीएम की अदालत से न्यायिक रिमांड मंजूर कर जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक दोनों बदमाश 21 अक्टूबर 2017 की शाम नगीना थाना क्षेत्र के बुंदगी तिराहे के पास बढ़ापुर गांव के भगवानपुर निवासी आबिद की बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। नगीना पुलिस के प्रार्थना पत्र पर दोनों आरोपियों को बुधवार की दोपहर एसीजेएम अरुण कुमार के न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे लूट की घटना में न्यायिक हिरासत में लिया गया। न्यायिक हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस अब इस मामले में आदित्य व रोहित को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए आवेदन कर सकेगी।