रायपुर सादात/नजीबाबाद। पुलिस ने गोकशी के मामले में एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी घटनास्थल से फरार हो गए।
नगीना देहात के गांव साबूवाला में पुलिस ने सूचना पर छापा मारा। मकसूद के घर पर की गई छापामारी में पुलिस ने गोकशी का मामला पकड़ा। पुलिस ने मौके से 25 किलो मांस, खाल और गोवंश का सिर बरामद किया। पुलिस ने मौके से मकसूद को गिरफ्तार किया। मकसूद ने बताया कि उसके दो साथी तसलीम और नफीस भी गोकशी में शामिल थे। पशु चिकित्साधिकारी नगीना अशोक कुमार ने घटनास्थल से मिले मांस की जांच की। पुलिस ने एक अज्ञात सहित चार ग्रामीणों के विरुद्घ गोकशी का मामला दर्ज किया है।