धामपुर में कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बुधवार को नगर क्षेत्र में स्कूूल व कालेजों के पास छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर 11 मनचलों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र में अब छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने ऐसा प्लान बना अभियान शुरू किया है कि मनचलों को अब यहीं पता नहीं लग सकेगा कि वह जिन युवतियों से छेेड़खानी का प्रयास कर रहे हैं। वह छात्राएं नहीं बल्कि स्वयं पुलिस कांस्टेबल है। बुधवार को शुरू हुए अभियान के पहले दिन पुलिस ने 11 युवकों को छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप पकड़ा है। इन आरोपियों में गांव पुराना धामपुर निवासी दानिश, पहाड़ी दरवाजा निवासी अरशद, फैज, गौरव चंद्रा, लोहियान धामपुर के चेतन कुमार, गजुपुरा निवासी मनीष कुमार, मनिहारान निवासी सलीम, काजी सराय शेरकोट निवासी महर आलम, मोबिन, एजाज, फैजान शामिल हैं।